यूपी: लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या रूट की कई ट्रेनें 15 जुलाई तक रहेंगी कैंसिल, कुछ गाड़ियों का बदला गया रूट

Share

लखनऊ  . गोंडा से गोंडा कचहरी के बीच पांच किलोमीटर लंबी तीसरी रेललाइन को चालू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अगले महीने प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम करेगा। इसके चलते 7 से 11 जुलाई के बीच गोंडा रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन अयोध्या के रास्ते किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छह, सात व 10 जुलाई को 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी। इसके अलावा 22921 बांद्रा-बलरामपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई, 22922 बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस सात जुलाई, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई, 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 11 जुलाई, 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह जुलाई, 15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस आठ को, 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एवं 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ व नौ जुलाई को, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 10 जुलाई तक, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आठ से 11 जुलाई तक, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस आठ जुलाई को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस एवं 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस नौ जुलाई तथा 15030 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई को निरस्त रहेगी।अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियांगोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-रखपुर एक्सप्रेस, आनंदविहार छपरा एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट, मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत भारत, एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या के रास्ते चलाई जाएंगी।लखनऊ में निरस्त होंगी ये ट्रेनें22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस पहली जुलाई को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन दो जुलाई को लखनऊ से ही बलरामपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन 12598 मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट नौ जुलाई को लखनऊ में निरस्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *