ललितपुर- पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 01परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत सभी परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 03अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई।ऑपरेशन जागृति का उद्देश्य पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते रिश्तों को पुनः जोड़ना, परिवारों में आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा उनके जीवन में नई आशा, खुशहाली एवं सकारात्मकता का संचार करना है।ऑपरेशन जागृति की टीम में अजय बरया, डॉ. एस.पी. पाठक, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, डॉ. दीपक चौबे, डा संजीव कुमार शर्मा,डा सुभाष जैन, एडवोकेट अरमान अजीज कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी , महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी महिला आरक्षी रुपाली शामिल रहीं।