गाजीपुर में जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज, 87 भवनों का कार्य पूर्ण

Share
गाजीपुर – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी  अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में जनपद में चिन्हित जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेजी से कराई जा रही है। जनपद में चिन्हित कुल 196 जर्जर विद्यालयों के सापेक्ष आज दिनांक 30 अगस्त 2026 तक 87 विद्यालय भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण करा लिया गया है।शेष जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी युद्धस्तर पर जारी है l read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्य की निरंतर निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण से विद्यालय परिसरों को सुरक्षित बनाने के साथ ही विद्यालयों में कायाकल्प एवं अवस्थापना विकास के कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *