अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Share

*फिरोजाबाद*। अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुलिस ने गढ़ी हंसराम वाले रास्ते से हरदौल सिंह पुत्र सुनहरी लाल निवासी ग्राम सुनामई थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नारखी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हरदौल सिंह के खिलाफ नारखी, उत्तर और टूंडला थानों में धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *