रसगुल्ले में नींद की गोली मिलाकर उड़ाई ज्वैलरी, दो शातिर गिरफ्तार

Share
*फिरोजाबाद*। रसगुल्ले में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार के सदस्यों को सुलाने के बाद घर से ज्वैलरी और नकदी चोरी करने वाले दो शातिरों को शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, 4,300 रुपये नकद, नींद की गोलियां, अवैध चाकू, प्लास और पेचकस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 21/22 मई की रात कटरा मीरा स्थित मुरारीलाल गुप्ता के घर में चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी बबलू के साथ मिलकर परिवार के लोगों को रसगुल्ले में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाया था।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/सभी के सो जाने के बाद घर से ज्वैलरी और नकदी समेटकर फरार हो गए।पुलिस ने नौशहरा रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की पानी की टंकी के पास से अलीगढ़ निवासी कृष्ण उर्फ कन्हैया उर्फ धीरज और दीपू को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल तीसरे आरोपित बबलू की तलाश की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार सहित पुलिस और सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *