सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो साझा करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। जनपद में सोशल मीडिया पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना और साइबर प्रकोष्ठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल यौन शोषण से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी।read more:https://pahaltoday.com/many-people-including-the-bjp-state-president-were-present-at-the-bhandara-of-ultimate-multi-solutions/पुलिस के अनुसार, केंद्र सरकार की निगरानी प्रणाली के माध्यम से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान मोबाइल विवरण, इंटरनेट पते और प्रोफाइल की पड़ताल की गई, जिसमें दो युवकों की पहचान सामने आई। साइबर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार चैधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना दुद्धी और ओबरा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दुद्धी कस्बे से सैफ तथा ओबरा क्षेत्र से राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड और साझा करने का आरोप है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके मित्रों का एक समूह था, जिसमें विभिन्न माध्यमों से वीडियो साझा किए जाते थे। अधिक लोगों तक पहुंच बनाने और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इन वीडियो को सामाजिक माध्यमों और इंटरनेट मंचों पर डाला जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को सामाजिक माध्यमों पर साझा या प्रसारित न करें। ऐसा करना गंभीर अपराध है और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *