टोडरपुर अंडरपास से चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो बाल अपचारियों को पुलिस ने चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल के साथ अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार 14 मई 2026 को उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुबह चोरी की गई मोटरसाइकिल लेकर दो युवक टोडरपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।read more:https://pahaltoday.com/akhilesh-saddened-by-his-brothers-death-said-whatever-the-law-and-the-family-decide-he-will-accept-it/पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 61 एडब्ल्यू 7523 बरामद की। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं थाना बरेसर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *