शिक्षकों के लिए आयोजित हुई द्विदिवसीय कार्यशाला

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में सीबीएसई प्रयागराज के उत्कृष्टता केंद्र द्वारा स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस विषय पर 17 व 18 अप्रैल को द्विदिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में वाराणसी से पधारे प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ एवं डॉ. अनूप कुमार ने दो दिवसीय सत्रों के दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण शैलियों एवं तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाया, जिससे शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति एवं एनसीएफ के अंतर्गत हो रहे बदलावों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों को स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व और उसे विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के तरीकों पर भी जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/in-opposing-modi-the-opposition-is-betraying-women-power-pramod-verma/कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कक्षा 3 के छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के शिक्षक बीजू वर्गीस ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विमल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सिस्टर सोफिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए इस प्रकार की कार्यशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे वे समयानुकूल नई तकनीकों को अपनाकर शिक्षण को और प्रभावी बना सकें। इस अवसर पर संत फ्रांसिस अनपरा, संत मैरी दुद्धी, संत जोसेफ स्कूल रिहंद नगर, सेपियंट स्कूल खनहना सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहयोग एंथोनी लंगन का रहा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *