अमेरिका में शरिया कानून पर बैन के समर्थन में ट्रंप, बोले- हमारे देश में एक ही कानूनी व्यवस्था होगी

Share

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में शरिया कानून पर रोक लगाने वाले कानून का समर्थन करने की बात कही है। रूढ़िवादी प्रसारक ग्लेन बेक के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में केवल एक ही कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए और देश में शरिया कानून के लिए कोई जगह नहीं है।ग्लेन बेक ने ट्रंप से पूछा था कि क्या वह अमेरिका में शरिया कानून के खिलाफ प्रस्तावित कानून का समर्थन करेंगे या उस पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, “शरिया कानून के बारे में मैं स्पष्ट रूप से कहूंगा कि यह इस देश के लिए नहीं है।  यहां कोई शरिया कानून नहीं होगा।”ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के कुछ हिस्सों में पहले से शरिया कानून का पालन किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष स्थान का नाम नहीं बताया और अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत भी पेश नहीं किया।उन्होंने अमेरिकी कानूनी व्यवस्था के साथ किसी समानांतर धार्मिक कानून को लागू करने का विरोध करते हुए यूरोप की राजधानियों का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि लंदन या पेरिस जाने पर कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे वहां जीवन जीने का एक अलग तरीका है।ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में शरिया कानून पर रोक लगाने के प्रयास का समर्थन करेंगे।  उन्होंने इसे राजनीतिक विचारधारा के बजाय ‘कॉमन सेंस’ यानी आम समझ का विषय बताया।उन्होंने कहा, “हमारा एक ही सिस्टम है। हमारा सिस्टम बहुत बढ़िया है। कभी-कभी यह बहुत निराशाजनक होता है, लेकिन मेरी नजर में यह सबसे अच्छा सिस्टम है।” ट्रंप ने आगे कहा कि जहां भी शरिया कानून लागू होता हुआ दिखाई देगा, वहां अधिकारी कार्रवाई करेंगे और उसे हटाया जाएगा।हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह इस दिशा में कोई नया संघीय कानून लाएंगे, कार्यकारी आदेश जारी करेंगे या कांग्रेस में पहले से मौजूद किसी प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि प्रस्तावित प्रतिबंध का कानूनी ढांचा किस तरह का होगा।ग्लेन बेक का सवाल शरिया कानून को इस्लाम और डेमोक्रेटिक सोशलिस्टों के बीच कथित ‘रेड-ग्रीन अलायंस’ से जोड़ते हुए पूछा गया था। read more:https://pahaltoday.com/a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-payagpur-under-the-leadership-of-the-bdo-the-market-echoed-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai/इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से युवा अमेरिकियों की बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता पर भी सवाल किया गया।ट्रंप ने महंगाई के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली, तब उन्हें पहले से ही ऊंची कीमतों और महंगाई का सामना करना पड़ा था।ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने कीमतों को कम करने की दिशा में काम किया है और महंगाई की स्थिति में सुधार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *