सादगी के पत्रकार बलबीर पुंज को श्रद्धांजलि

Share

नई दिल्ली, अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद स्व बलबीर पुंज जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय हसबोले, श्री सुनील अंबेकर के साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ अनेक मंत्री उपस्थित थे।read more:https://pahaltoday.com/kamalganj-outrage-erupts-against-smart-meters-consumers-warn-of-agitation/उनका जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। पुंज जी की आपातकाल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका रही। उस समय वे एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बलबीर पुंज दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। पहली बार 2000-2006 (उत्तर प्रदेश से) और दूसरी बार 2008-2014 (ओडिशा से) थे। भाजपा में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने गुजरात, पंजाब, केरल और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किया। वे भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की वैचारिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनको दक्षिणपंथी विचारधारा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता था। उनकी चर्चित पुस्तकों में नैरेटिव का मायाजाल, अयोध्या, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट जिहादी आदि रहीं। सर्व प्रथम उनकी तीन बेटियों ने स्वेता, शशि, मानसी ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावुक होकर याद करते हुए कहा कि अपने मार्ग पर वे बहुत दृढ़ता से चले। इस मौके पर श्री दत्तात्रेय हसबोले जी ने कहा कि लंदन से अमेरिका की यात्रा पर था उस समय उनको मोबाईल से संदेश भेजा मुझे नहीं पता था कि उनको अंतिम बार संदेश भेज रहा हूं, अगले पल समाचार मिला कि वह नहीं रहे। उनके द्वारा पत्रकारिता में किया गया कार्य एक आदर्श है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे समय समय पर पुंज जी का सहयोग मिलता रहा। दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वे रौशनी के पुंज थे, आने वाले समय में उनके विचार हमारे बीच रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य कैलाश नंद जी महाराज, दीपंकर जी महाराज जैसी महत्वपूर्ण व्यक्तित्व उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन सुप्रसिद्ध पत्रकार अमित देवगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *