भदोही। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं नगर के जलालपुर पनवरिया मोहल्ले के निवासी नरेंद्र यादव की माता का पिछले दिनों निधन हो गया था। गुरुवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सहित तमाम दलों के नेता एवं बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि इस दुख की खड़ी में हम सभी लोग नरेंद्र यादव के साथ खड़े हैं।read more:https://pahaltoday.com/mrp-70-collection-95-allegations-of-overcharging-on-cigarettes-in-kaiserganj-video-goes-viral/ईश्वर नरेंद्र यादव की माता को अपने श्री चरणों में जगह दे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाल विद्या विकास यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, डॉ.चुनमुन यादव, विधानचंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रामधर यादव, प्रदीप यादव मोढ, सर्वेश यादव एडवोकेट, श्याम यादव, संतोष यादव, रवि शिवकरन यादव, चंद्रजीत यादव, रामराज यादव, सुरेंद्र यादव, लोकगीत गायक दीनानाथ यादव व रामचरन यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।