परिवहन विभाग की कार्रवाई, 58 वाहनों के चालान; 20.06 लाख रुपये की पेनल्टी निर्धारित

Share

उरई (कुलदीप मिश्रा)। जनपद में परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 58 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर 20 लाख 6 हजार रुपये की पेनल्टी निर्धारित की गई है।यह कार्रवाई यात्री एवं माल कर अधिकारी (पीटीओ) आनंद राय कुरील के नेतृत्व में की गई। अभियान के तहत विभिन्न वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। विभाग की ओर से यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने नियमों के अनुपालन पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि वाहनों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *