सार्वजनिक स्थानों पर मांस-अंडों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Share

कोंच (कुलदीप मिश्रा)। शारदीय नवरात्र महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने देवी मंदिरों, पूजा पंडालों और मेला परिसरों के आसपास व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मांस एवं अंडों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र महोत्सव के दौरान कस्बे के विभिन्न इलाकों में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इन पंडालों और देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी रहती है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक इंतजाम करने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने देवी मंदिरों, पूजा पंडालों और मेला परिसरों के आसपास संचालित अनधिकृत दुकानों तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मांस एवं अंडों की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही। ज्ञापन में डांडिया और गरबा जैसे आयोजनों के लिए थाना स्तर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती पर भी जोर दिया गया। इस दौरान विहिप नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी, सुमित अग्रवाल, महेंद्र चंदरिया, अभि सोनी, नितेश राठौर, प्रवेंद्र यादव, प्रिंस, हर्ष, संकेत और देवेश नाहर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *