भदोही। पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित डायल-112 सभागार में जनपद के समस्त थानों के 5-5 रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक दिवसीय तकनीकी दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्य रूप से सीसीटीएनएस प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और ऑनलाइन डेटा प्रबंधन पर केंद्रित रही। इस दौरान प्रशिक्षण के मुख्य तकनीकी बिंदु,थानों के ऑनलाइन कार्यों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु सॉफ्टवेयर इंटरफेस और डेटा एंट्री प्रोटोकॉल की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। डिजिटल एफिशिएंसी पुलिसिंग के दैनिक कार्यों में तकनीकी दक्षता लाने के लिए ई-प्रणाली और ऑनलाइन रिपोर्टिंग तंत्र के प्रभावी संचालन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल पर सूचनाओं की शुद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के तकनीकी मानकों पर विशेष बल दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/
इस तकनीकी प्रशिक्षण सत्र में जनपद के विभिन्न थानों से आए रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य पुलिस विभाग के डिजिटल इकोसिस्टम को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाना है ताकि आम जनमानस को ऑनलाइन सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।