गाजीपुर, करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गंगा नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, माहेपुर निवासी संतोष बिंद के दो मासूम बच्चे प्रियंका बिंद (5 वर्ष) और कृष्णा बिंद शुक्रवार को गंगा नदी के तट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को तत्काल जिला चिकित्सालय गाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक पहुंच गए। माता-पिता, दादा-दादी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया।मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से माहेपुर गांव में मातम छा गया। गांव के अधिकांश घरों में शोक का माहौल रहा और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए। जिला प्रशासन के अधिकारियों, करंडा थाना पुलिस, राजस्व विभाग के लेखपाल तथा ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस और राजस्व विभाग ने आवश्यक पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी की।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर गंगा नदी के किनारे बरती जाने वाली सावधानियों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ जाने से ऐसे हादसों की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को लगातार जागरूक करने की मांग की है।