शेरकोट । सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शेरकोट में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने टेंपू स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन की सहायता से वाहन चालकों की शराब सेवन संबंधी जांच की। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।