स्योहारा। स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दौड़ते भारी वाहनों के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। शनिवार दोपहर एक बार फिर तेज रफ्तार डंपर की लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ग्राम पाइंदापुर निवासी राहुल कुमार की 10 वर्षीय पुत्री अंशिका अपने पिता को दुकान पर खाना देने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर पहुंची, तभी तेज गति से आए एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अंशिका को तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इन वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर डंपरों की रफ्तार पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए मातम में न बदल जाएं।