डीएम ईशान प्रताप सिंह से मिले व्यापारी

Share

बाराबंकी। जिले के नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह का व्यापारियों ने कार्यालय पहुंच कर स्वागत किया। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मो अकील व जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने नव नियुक्त जिलाधिकारी का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बाजारों में यातायात व्यवस्था, पार्किंग जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।read more:https://pahaltoday.com/bjp-government-is-being-formed-in-bengal-will-win-110-seats-in-the-first-phase-shah/ जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके सहयोग से जिले के विकास और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर रोहिताश्व दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मो अकील, जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला उपाध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह, हसन अब्बास, बाहुबली जैन, महामंत्री संतोष गुप्ता, महासचिव मुजीब अंसारी, मिडिया प्रभारी नितीश जैन, मंत्री प्रदीप मिश्रा, संगठन मंत्री संतोष राजाराम चाट,तेज जैन, राजनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष शशीकांत गुप्ता, नगर महामंत्री अखिलेश वर्मा सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *