बहराइच (पयागपुर तहसील)l सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम के साथ ही छोटे ५ किलो सिलेंडर में की गई बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर और बोझ पड़ेगा।व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों की लागत बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर पड़ेगा, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी महंगाई का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे व्यवसाय जो व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं, उनके लिए यह बढ़ोतरी गंभीर समस्या बन सकती है। लागत बढ़ने के कारण व्यापारियों को मजबूरी में अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।इसके अलावा होटल व्यापारी सूरज शर्मा भगतराम गोविंद प्रसाद एवं बनारसीदास ने सरकार से पुनर्विचार किए जाने की अपील की हैव्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे और बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-prabhat-pheri-took-place-on-the-occasion-of-triple-holy-buddha-purnima-gunja-buddha-sharanam-gachhami/इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और व्यापार मंडल जल्द ही आगे की रणनीति तय करने की तैयारी में जुटा हुआ है।