टोल मैनेजर ने टोलकर्मी के साथ मारपीट कर किया घायल, जिला चिकित्सालय  रेफर

Share

नागल। सोमवार रात थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर स्थित दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर उस समय अफरा तफरी के साथ दहशत का माहौल बन गया जब टोल मैनेजर ने एक टोलकर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए घायल टोलकर्मी को सीएचसी भर्ती कराया चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना रामपुर मनिहारान के गांव जंघेड़ा निवासी टोलकर्मी कार्तिक ने टोल मैनेजर पर हमला करने का कथित आरोप लगाते हुए बताया कि रात करीब 10ः30 बजे छुट्टी के बाद वह अपने केबिन में खाना खा रहे थे।

read more:https://pahaltoday.com/the-quran-saves-humans-from-committing-sins-maulana-kalbe-jawad/उसी समय टोल मैनेजर राम अवतार नशे की हालत में उनके केबिन में आकर बिना किसी वजह के गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा इसी दौरान उसने एक कांच की बोतल को उसकी बाजू पर मार दिया जिससे उसकी बाजू की एक ब्लड की नस फट गई और तेजी से खून बहने लगा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर जांच कर आरोपी टोल मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *