नवाबगंज,उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक से स्टंटबाजी कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले तीन युवकों को अजगैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्टंट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। अजगैन पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को उपनिरीक्षक जगसेन सोनकर पुलिस टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से स्टंटबाजी करते मिले। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्र प्रकाश सिंह (21) निवासी बन्थरा बाजार, लखनऊ, शाहिद रावत (22) निवासी हरचन्द्रपुर, थाना अजगैन तथा राज पासी (19) निवासी गुड़वार, थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है।