बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से एक सुखद और उत्साहित करने वाली खबर सामने आई है। जंगल में बाघ के तीन शावकों की चहलकदमी का वीडियो सामने आया है, जिसे गश्त पर निकले कतर्नियाघाट रेंजर ने अपने कैमरे में कैद किया।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीनों शावक जंगल में बेखौफ होकर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/ शावकों की मौजूदगी इस बात का संकेत मानी जा रही है कि क्षेत्र में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और उनका प्रजनन भी बेहतर तरीके से हो रहा है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के दृश्य वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि कतर्नियाघाट का जंगल बाघों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आवास बना हुआ है।फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और भी बढ़ाई जाएगी, ताकि इन दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।