नानपारा में संत कबीर जयंती पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, सत्संग व भंडारे का आयोजन

Share

बहराइच (नानपारा)। संत शिरोमणि सदगुरू कबीर साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में श्री कबीर आश्रम (बाबा मैदनी साहेब कुट्टी), भटेहटा में तीन दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 27 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 6 बजे सत्य नाम जाप से हुआ। 28 जून (रविवार) को भव्य सत्य यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 29 जून (सोमवार) को प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चौका आरती एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद, ऊंच-नीच तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संत कबीर के समता, मानवता और सद्भाव के संदेश का प्रचार-प्रसार करना है। संत कबीर की वाणी के माध्यम से लोगों को सत्य, सदाचार, कर्म, ज्ञान और आत्मचिंतन की राह पर चलने का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम स्थल श्री कबीर आश्रम (बाबा मैदनी साहेब कुट्टी), भटेहटा, नानपारा (बहराइच) में स्थित है, जो श्मशान भूमि बैकुंठधाम से पूर्व दिशा में लगभग 250 मीटर की दूरी पर है। आयोजन की जिम्मेदारी महंत बाबा राम दास एवं आश्रम परिवार द्वारा निभाई जा रही है।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर संत सम्मेलन, सत्संग एवं भंडारे में सहभागिता कर संत कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *