बहराइच ( पयागपुर )। सघन पल्स पोलियो अभियान रविवार से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके सफल संचालन को लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/इस जनजागरूकता रैली में स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर अवश्य दवा पिलाएं।बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाए, जिसके लिए जनसहयोग बेहद आवश्यक है।उन्होंने जानकारी दी कि बूथ दिवस के दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि पिछले चरणों की तुलना में अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर ही दवा पिलाई जाए।रैली में डॉ. शरद भारती, डॉ. प्रमोद, डॉ. प्रभात, लक्ष्मी, सरस्वती शुक्ला, सुनीता त्रिपाठी, लता सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।