शटरिंग की प्लाई चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर चोर गिरफ्तार 

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों व चोरों के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे। अभियान के तहत थाना चौरी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शटरिंग की प्लाई चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना चौरी पुलिस टीम उपनिरीक्षक होरीलाल मय हमराह क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं जांच-पड़ताल हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि 21/22 जुलाई 2026 की रात्रि में ग्राम चौधुरीपुर में दिलनवाज के मकान पर विनोद गौतम का शटरिंग का काम चल रहा था जहां से 36 प्लाई चोरी कर ली गई थीं। चोर उक्त माल को टाटा इंट्रा मैजिक वाहन पर लादकर पचपटिया और मझिलापुर होते हुए वाराणसी बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मझिलापुर पुल से पहले आसनायराह के पास घेराबंदी की गई।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ कुछ ही देर में मुखबिर के इशारे पर आ रहे संदिग्ध टाटा इंट्रा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने तेज गति से भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस टीम ने आवश्यक घेराबंदी कर वाहन सहित तीनों अभियुक्तों संदीप सरोज पुत्र बनारसीधर सरोज, मोनू सरोज पुत्र राजेश सरोज, निवासी ग्राम निदुरारायपुर, थाना चौरी व सुजीत सरोज पुत्र सुरेश सरोज, निवासी ग्राम अनई, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर डाले में चोरी की गई सभी 36 पीस शटरिंग प्लाई बरामद हुईं। बरामद प्लाई में राप्टर कंपनी की 18 पीस, मैरीगोल्ड की 12 पीस और नंदनी की 6 पीस प्लाई शामिल हैं। टाटा मैजिक के चालक सुजीत सरोज ने बताया कि यह गाड़ी मेरी माता सुनीता देवी के नाम पर है, जिसे मैं ही चलाता हूं। हम तीनों ने मिलकर यह चोरी की है।
One attachment  •  Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *