गंगोह में ई-व्हीकल शोरूम पर चोरों का धावा, कैश और सामान समेत लाखों की चोरी

Share
गंगोह। नगर के लखनोती रोड स्थित शिवम एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। चोर शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।read more:https://pahaltoday.com/poster-of-documentary-on-water-problem-launched-in-france/
मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी शमीम पुत्र कल्लन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने शोरूम में सेंध लगाई। चोर वहां से एक लिथियम बैटरी वाली स्कूटी चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक ई-रिक्शा में लगी लिथियम बैटरी, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है, भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने दुकान में रखे गल्ले को भी निशाना बनाया और उसमें रखी करीब दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जब शोरूम संचालक मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।नगर में  लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *