सहारनपुर के तैराक राज्य प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर, जिला टीम का चयन सम्पन्न

Share
सहारनपुर। जिला तैराकी संघ सहारनपुर के तत्वावधान में बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में सीनियर जिला एवं मंडल तैराकी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के वरिष्ठ बालक एवं बालिका तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी 30 एवं 31 मई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/the-house-census-campaign-intensified-in-the-city-with-teams-going-door-to-door-to-gather-information/जिला तैराकी संघ के सचिव फुरकान अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और समय के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने चयनित तैराकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रदेश प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटेंगे। चयन ट्रायल में बालक वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में इब्राहिम और ध्रुव यादव का चयन हुआ, जबकि 100 मीटर फ्री स्टाइल में मोहम्मद अहमद और मोहम्मद अब्दान ने स्थान बनाया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भी मोहम्मद अहमद और मोहम्मद अब्दान का चयन किया गया। वहीं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की। बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल के लिए सुबी कौशल और अनिका शर्मा का चयन किया गया, जबकि 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सुबी कौशल और युविका पुंडीर चयनित हुईं।चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, तैराकी कोच ब्रजेश कुमार, प्रवीण कुमार, निखिल कुमार, अशोक कुमार, हम्द राजा हुसैन और ज्ञान कलश का विशेष योगदान रहा। जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *