शिकायत पर जांच करने मौके पर पहुंचे थे तहसीलदार सदर व लेखपाल

Share

गागलहेड़ी। मक्काबाँस में तालाब खुदाई से निकली मिट्टी को बेचने के आरोप पर शिकायत की जांच करने पहुंचे तहसीलदार सदर व लेखपाल ने तालाब  से गीली व काली सिल्ट निकलती पाई। जिसे सड़क किनारे गड्ढों  व किसानों से पूछकर उनके खेतों में डाला जा रहा है। मंगलवार प्रातः तालाब की मिट्टी बेचने की शिकायत की जांच करने मक्काबाँस पहुंचे नायब तहसीलदार बबलू कुमार व लेखपाल पंकज कुमार ने  मौके की जांच की। जांच में तालाब खुदाई से मिट्टी नही बल्कि गीली काली सिल्ट निकलती पाई गई। जिसे सड़क किनारे गड्ढों में व किसानो की सहमति से खेतों में डाला जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/पंचायत सचिव अलवर सिंह ने बताया कि बरसात व कांवड़ यात्रा को देखते हुए तालाब की खुदाई कराई जा रही है। इस तालाब में 12 महीने पानी भरा रहता है। इसकी खुदाई से निकली गीली सिल्ट को पहले सड़क किनारे गड्ढों तथा बाद में किसानों की सहमति से खेतो में डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *