एसपी ग्रामीण ने रामडोल जुलूस के आयोजकों के साथ की बैठक 

Share
नगीना । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन निकलने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित रामडोल के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवारको एडिशनल एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में एसडीएम वी सीओ नगीना ने जुलूस के आयोजकों व अखाड़ेबाजों तथा मीडिया की बैठक बुलाकर विचार विमर्श किया। बैठक में थाना प्रभारी विकास कुमार भी मौजूद रहे।चित्तौड़गढ़ चौकी नगीना में बुधवार को एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य आयोजक बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल व प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आल्ले ने बताया कि रामडोल जुलूस में शामिल होने वाली सभी चार झांकियां, एक डोला डबल फाटक पार कोतवाली देहात रोड स्थित आदर्श मंडी समिति के सामने शाहू ट्रेडर्स से तैयार हो कर बैंड बाजे के साथ निकलती हैं और रेलवे स्टेशन चौक, गांधी मूर्ति पार्क, मंडी मौलगंज, लुहारी सराय होती हुई बड़ा मंदिर पर पहुंचती हैं। जहां बड़ा मंदिर में विभिन्न अखाड़ों की पूजा के बाद रामडोल जुलूस विधिवत प्रारंभ होता है, जिसमें सबसे अंत में एक वाहन में पुजारी पंडित डॉ विपिन चंद्र त्रिपाठी भगवान श्री कृष्ण जी के डोले में (पालकी) को लेकर बैठते हैं। जुलूस बाजार गंज, बाजार बारादरी, जामा मस्जिद के नीचे से होते हुए मुख्य मार्गों से देर शाम बढ़ापुर रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में ब्राह्मणी वाला तालाब पर जाकर संपन्न होता है।जहां भगवान श्री कृष्ण जी के पोतडे धोने की रस्म तथा अखाड़ों के उस्तादों व खलीफाओं को सम्मानित किया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबैठक में एसडीएम प्रिंस कुमार व सीओ राजेश कुमार सोलंकी द्वारा आयोजकों  व अखाड़ा प्रमुखों को आश्वस्त किया गया कि रामडोल जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों को ऊंचा करा दिया जाएगा,अखाड़ों के निकलने के समय दुकानों के बाहर सामान नहीं होगा, खन्ना मेडिकल स्टोर से बढ़ापुर तिराहे व गौशाला तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, खन्ना मेडिकल से गौशाला तक लाइट  की उचित व्यवस्था यथावत रहेगी तथा श्री कृष्ण गौशाला से जुलूस की वापसी के दौरान प्रत्येक झांकी व भगवान श्री कृष्ण के डोले(पालकी)के साथ दो दो सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी।एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार राय   ने  आश्वासन देते हुए कहा कि रामडोल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्व तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उन्होंने कहा कि रामडोल जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी हम सभी की है। बैठक के बाद एडिशनल एसपी के निर्देशन में  नगर वासियों को शांति व सुरक्षा का संदेश देंते हुए चित्तौड़गढ़ चौकी से नगर के मुख्य मार्गों से पैदल मार्च निकला गया जिसमें एसडीएम प्रिंस कुमार, सीओ राजेश कुमार सोलंकी, थाना प्रभारी  विकाश कुमार सहित भरी पुलिस बल मौजूद रहा।बैठक में बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आल्ले, राजकुमार विश्नोई, विभोर जैन, दीपक सोती, विक्रांत कुमार, शीतांशु अग्रवाल, कुनाल वर्मा, यश वर्मा, गौरव सैनी, पप्पू सैनी, रोहन शर्मा, अरुण कुमार, अवि सैनी, आशु सैनी, अनुभव त्यागी, आशीष जैन, लक्ष्मण सैनी आदि अखाड़ों के खिलाड़ी, खलीफा व उस्ताद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *