उमरा के पवित्र सफर पर रवाना हुए मोहम्मद अली व उनकी अहलिया सकीला बेगम

Share
भदोही। माधोसिंह उत्तर मोहल्ला निवासी मो. अली एवं उनकी अहलिया सकीला बेगम उमरा के पवित्र सफर के लिए रवाना हुए। दोनों अपने आवास से निजी साधन द्वारा प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए निकले, जहां से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा जेद्दा के लिए रवाना होंगे। उमरा यात्रा पर रवाना होने के दौरान परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सुरक्षित और सफल यात्रा की दुआ की। अलसुबह से ही मोहम्मद अली व उनकी अहलिया सकीला बेगम से मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगो गले मिलकर दुआ की दरख्वास्त करते रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ और दरबारे रिसालत मआब सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में पहुंच कर सलाम अर्ज करने की बात करते रहे। इस मौके पर मो. इमरान, मो. उलीउल्ला, इम्तियाज़ अली और सैफ अली समेत परिवार के लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। वहीं लोगों ने नारे तकबीर अल्लाहु अकबर, सुनहरी जाली मुबारक हो कि सदाओं से रुखसत किया। परिजनों ने कहा कि उमरा का सफर हर मुसलमान के लिए बेहद पवित्र और सौभाग्य की बात है। सभी ने मो. अली एवं सकीला बेगम से अपने लिए भी दुआ करने की गुजारिश की। उमरा के लिए रवाना होते समय परिवार में खुशी और भावुकता का माहौल रहा। लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *