ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई द्वारा आज दिनांक 30.07.2026 को गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उसका निष्पक्ष, त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से की जाए तथा शिकायतकर्ता एवं संबंधित पक्षों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए।readmore:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्यवाही का स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण आख्या के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी संतुष्टि एवं निस्तारण की गुणवत्ता का भी फीडबैक प्राप्त किया जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न होकर वास्तविक एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।बैठक में समस्त अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।