प्रेमजाल के पीछे धर्मांतरण का गंदा खेल….धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव, बस चालक समेत तीन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

Share
कानपुर देहात में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्रेमजाल, छेड़छाड़, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/
मामला कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र का है। यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल बस चालक मुख्तार कुरैशी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दूसरे धर्म के युवक राज राईन से दोस्ती कराई। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण छात्रा भय और मानसिक तनाव में रही।पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने छात्रा को एक नशीला पदार्थ देकर उसे घर के खाने में मिलाने के लिए कहा और रात में घर के पास स्थित एक खंडहर में बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मोनिस समेत तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर तस्वीरें वायरल करने की बात कही गई।पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बस चालक मुख्तार और राज राईन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजीव सिरोही (क्षेत्राधिकारी) ने बताया फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *