हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर जमथर व बेहरापुर में कई कच्चे घर भरभराकर गिर गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार तहसीलदार पंकज उपाध्याय व नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह कोतवाली प्रभारी शिव नारायण सिंह ने पहुंचकर गिरे हुए घरों की जांच की।जांच के दौरान ग्राम मलखानपुर जमथर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह व सतीश चंद्र पुत्र बाबूलाल का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। अधिकारियों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल दोनों परिवारों को उनके परिवारजनों के घर में सुरक्षित शिफ्ट कराया।अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को अतिवृष्टि से बचाव के उपाय भी बताए गए।इस मौके पर कानूनगो अनिल कुमार कुंवर सिंह सहित लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।