पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पलियाबांसखेड़ा गांव में सालगिरह कार्यक्रम के दौरान गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पांच लोगों ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पलियाबांसखेड़ा गांव निवासी सचिन तिवारी ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर सालगिरह का कार्यक्रम मना रहे थे। इसी दौरान गांव के अंकित तिवारी पप्पू अमित तिवारी विनोद और पीयूष उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसचिन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे सचिन के पिता ओमप्रकाश तिवारी और चचेरे भाई अभिषेक के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने मामले में अंकित तिवारी पप्पू अमित तिवारी विनोद और पीयूष निवासी पलियाबांसखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच गांव में वर्चस्व को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक केशव देव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।