जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक नगर के कैम्प कार्यालय में की गई आयोजित

Share
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्री दयाशंकर पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं तथा आगामी आंदोलनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। आज किसान, नौजवान, व्यापारी और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाएं और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रयागराज कोआर्डिनेटर डॉ.राजेंद्र दुबे राजन एव प्रदेश किसान कोआर्डिनेटर दिलीप मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-जब-जब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे है। तब-तब जनता की लड़ाई को मजबूती से लड़े है। आज जरूरत है कि सभी लोग एकजुट होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी 25 मई को भदोही तहसील से संबंधित जनसमस्याओं को लेकर भदोही तहसील में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, त्रिलोकीनाथ बिंद, जजलाल राय, स्वालेह अंसारी, शबाना खातून, डॉ.महेंद्र यादव, डॉ.निजामुद्दीन मंसूरी, रमाशंकर बिंद, शमसीर अहमद, सुरेश चौहान, राजाराम दुबे, रामसजीवन गौतम, विशाल गौतम, शक्ति मिश्र, अभिषेक धनराज, वीना, दुर्गेश तिवारी, वंशीधर शुक्ल, राजेश सरोज, नितिन सिंह, संतोष पाल, राजेश पाल, अनीश शेख, परवेज अंसारी, जावेद अहमद, आजाद हुसैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *