लखनऊ । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी सारिका श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय की मंत्री बनाए जाने पर कायस्थ समाज के लोगों और उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किय। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका एक मेहनती और अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने वाली महिला है। उनकी मेहनत का परिणाम ही उन्हें सफलता के बुलंदियों की तरफ ले जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका भाजपा संगठन की समर्पित कार्यकर्ता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोकुल नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आपने दायित्वों का निर्वहन और समाज के प्रति सक्रियता सारिका के सफलता का परिणाम है। वरिष्ठ पत्रकार अमितेंद्र श्रीवास्तव ने सारिका के समाज के प्रति समर्पण भाव की जमकर तारीफ की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका की यह सफलता कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है। संजय खरे ने कहा कि सारिका सफलता के उच्च पायदान पर पहुंचकर कायस्थ समाज का गौरव बढ़ाएगी। जिला कायस्थ सभा के अध्यक्ष संतोष खरे ने भी सारिका की जमकर सराहना करते हुए खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर डॉक्टर शंकर सहाय,डॉक्टर रवि श्रीवास्तव , डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव पत्रकार,नीरज श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव,डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव , विश्वदीपक श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रचना सक्सेना, राजकुमार सिन्हा, रजत सक्सेना,डॉक्टर अविनाश श्रीवास्तव, डॉक्टर विनय , डॉक्टर राजीव, कमला श्रीवास्तव, विशाखा श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव , रागिनी श्रीवास्तव,राजीव सिन्हा आदि ने भी खुशी जाहिर करते हुए सारिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।