बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन परिसर में संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष स्वगÊय पंडित कन्हैयालाल शुक्ल की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं बार स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और न्याय व्यवस्था तथा अधिवक्ता समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) कृष्ण कुमार तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वगÊय पंडित कन्हैयालाल शुक्ल ने न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी, विचार और समाज सेवा की भावना अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री एवं अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने किया। वक्ताओं ने बताया कि पंडित कन्हैयालाल शुक्ल ने वर्ष 1904 में जिला बार एसोसिएशन की स्थापना की थी। उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में हर वर्ष उनकी जयंती को बार स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ आयोजन को सफल बनाने में उनके प्रपौत्र पंडित प्रित्युशकांत शुक्ल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं रणधीर सिंह सुमन, आनंद सिंह, यशोदानंदन मिश्रा, सुरेश चंद्र गौतम और दौलता कुमारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के 11 कर्मचारियों को भी अंगवस्त्र और उत्साहवर्धन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नलनी कान्त शुक्ला, राकेशकांत शुक्ला, निशीकान्त शुक्ला, श्रीकात शुक्ला, पं0 प्रित्युशकांत शुक्ला, भूपिन्दर पाल सिंह, सरदार कंवर सिंह पियूष, अजय सिंह सिसौदिया, अमित अवस्थी, पुष्पेन्द्र यादव, निर्मल वर्मा, राजेन्द्र बहादुर सिंह राणा, हिसाल बारी किदवाई, अंकुल वर्मा, अंशूमान सिंह, सौरभ बाजपेई, सचिन सिंह, नितिन गुप्ता, अमित शुक्ला, काशीराम यादव, अनूप कल्याणी, अनूप अवस्थी, पवन