किसान पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग ने मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। किसान पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान एवं शैक्षणिक भ्रमण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के तहत गृह विज्ञान विभाग की करीब 10 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां छात्राओं ने स्तनपान कराने वाली माताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने छात्राओं को चिकित्सालय का भ्रमण कराया तथा उनका मनोबल बढ़ाया।गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने कहा कि शिशु के साथ-साथ मां का स्वास्थ्य भी बेहद महत्वपूर्ण है। यदि मां अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती है तो वह अपने शिशु को बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य दे सकती है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ उन्होंने माताओं को सीजनल सब्जियों और फलों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आसपास उपलब्ध पौष्टिक सब्जियों और खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए।बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल वर्मा ने कहा कि मां का पहला दूध शिशु के लिए वरदान है। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शाइस्ता ने कहा कि नवजात शिशु को सदैव मां के पास रखा जाना चाहिए, जिससे उसे पर्याप्त देखभाल और स्तनपान मिल सके।विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं एवं माताओं को स्तनपान के महत्व, मातृ स्वास्थ्य और शिशु के बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *