हर घर तिरंगा अभियान ने दिव्यांग बच्चों में जगाया देशभक्ति का जज्बा

Share

गाजीपुर। समर्पण संस्था, शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फतेउल्लाहपुर, शास्त्री नगर के परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गाजीपुर पारस नाथ यादव ने दिव्यांग बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संस्था को दिव्यांग बच्चों के हित में बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।दिव्यांग बच्चों के हाथों में तिरंगा लहराता देख कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। बच्चों के उत्साह और उमंग में देश की एकता-अखंडता के साथ उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की तस्वीर भी नजर आई। बच्चों ने अपने-अपने घरों पर भी तिरंगा लगाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के दिव्यांग बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और संस्था से जुड़े लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।मूकबधिर बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए रागिनी सिंह ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से कार्यक्रम की गतिविधियों और संदेश को समझाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने किया।इस अवसर पर अनमोल यादव, चन्दन कुमार, घुरहू, चुन्नी, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार यादव, नाजिया बेगम, लक्ष्मी वर्मा, सुमित्रा सिंह, राजेश कुमार, जालन्धर, प्रभात कुमार सिंह, सूचित कुमार सहित संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में तिरंगे को लेकर दिखाई दिया उत्साह इस बात का संदेश देता रहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना किसी शारीरिक क्षमता की मोहताज नहीं होती। दिव्यांग बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और देश की आन-बान-शान तिरंगे का सम्मान करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *