बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार एवं अन्य अधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था सहित वेयर हाउस की आंतरिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। साथ ही वेयर हाउस भवन में मानक के अनुरूप फायर एक्सटिंग्विशर स्थापित मिले।निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमजा शफीक, बहुजन समाज पार्टी के छोटे लाल तथा आम आदमी पार्टी के अनुज कुमार पाठक मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाता है।इस अवसर पर जल निगम के अवर अभियंता संदीप जायसवाल तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।