बहराइच। कृषि विभाग के तत्वावधान में लखनऊ रोड स्थित हरियाली रिसार्ट में एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी, खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी और पराली प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, निजी कंपनियों, कृषक उत्पादक संगठनों और मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया।विधायक सुरेश्वर सिंह ने किसानों से पराली नहीं जलाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान पराली की बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। बताया कि जनपद में रिसिया के श्रीराम रतन अग्रवाल द्वारा पराली एवं फसल अवशेष की खरीद की जा रही है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह देते हुए रसायनमुक्त उत्पादन पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में खाद, बीज, कृषि यंत्र, सिंचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न खरीद समेत कई योजनाएं संचालित कर रही है। जिले के छह लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में 2121.27 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ खान-पान से ही व्यक्ति और पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसान मेले के माध्यम से एक ही स्थान पर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सुरक्षित भोजन के लिए प्राकृतिक खेती को जरूरी बताया। प्रगतिशील किसान राम किशोर गुप्ता ने बताया कि वह 200 एकड़ में प्राकृतिक तरीके से काला नमक धान की खेती कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में पांच किसानों को कस्टर हायरिंग सेंटर एवं एग्रीगेटर तथा हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर से लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ लाभार्थी किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला गन्नाधिकारी आनंद शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय सहित अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।