बहराइच ( पयागपुर )। शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय, झाला तरहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य विकास अधिकारी ने एस्ड्रोम सोशल साइंस कच्छ का उद्घाटन किया उन्होंने बच्चों को पुस्तक वितरित किया मुख्य विकास अधिकारी ने कच्छ में लगे विज्ञान उपकरण के बारे मेंजया सिंह शिक्षिका से जानकारी हासिल कीread more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराकर नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए” तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के गांवों एवं प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विद्यार्थियों ने लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, महेंद्र सिंह जया सिंह विजयलक्ष्मी सिंह विनोद सिंह कल्याणी शर्मा मीनाक्षी शुक्ला शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने तथा क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया l