रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से की शिष्टाचार भेंट

Share
भदोही। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से उनके कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा जिले में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आमजन की समस्याओं के समाधान और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने भी रालोद प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप कुमार पांडेय, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, दिनेश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जिले के विकास, जनहित के मुद्दों तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *