स्टनर्स अकादमी पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल चैंपियन

Share

नई दिल्ली। स्टनर्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के महिला वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में स्टनर्स अकादमी ने गार्गी कॉलेज को 72-67 से पराजित किया। चैंपियन स्टनर्स अकादमी की खिलाडी धानी धामा ने मैच की और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रो. रजनी अब्बी (साउथ कैंपस की डायरेक्टर) ने अन्य अतिथियों – श्री मुकेश कालिया (दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष), श्री ललित वत्स ( पीएसपीबी के सलाहकार), श्री अशोक रंगीन (डीबीए के महासचिव), डॉ. सुशील कुमार (डीयूएससी के सहायक डायरेक्टर) – के साथ मिलकर, प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर की मौजूदगी में, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।read more:https://pahaltoday.com/adulteration-is-very-worrying/इस टूर्नामेंट को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा ने प्रायोजित किया था। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण ‘इंडियन लाइव स्पोर्ट्स हब’ पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *