डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार आपदा मित्रों द्वारा स्कूलों और सामुदायिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम मे सोमवार को जमुनहा क्षेत्र के ददौरा स्थित राजकीय इंटर कालेज मे आपदा मित्र पेशकार यादव और विवेक श्रीवास्तव द्वारा शिक्षकों और छात्रों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए इसकी जानकारी भी दी।
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि विभिन्न आपदाओं से होने वाले नुकसान को जनसमुदाय की जागरूकता से कम किया जा सकता है। डूबकर होने वाली मृत्यु, हीटवेव, कोल्डवेव, बाढ़ , अग्निकांड आदि आपदाओं में सावधानी बरती जाये तो जन धन की हानि नियंत्रित हो सकती है इसलिए आपदा मित्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित करवाये जा रहे हैं। इस बीच सीडीओ शाहिद अहमद द्वारा आम जनमानस को डूबने से बचाने के लिए संवेदनशील स्थलों पर जनजागरूकता होर्डिंग और बैनर लगाने के निर्देश जारी किये गये हैं।read more:https://pahaltoday.com/dios-o-p-tripathi-gets-major-relief-from-high-court/
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया जिले मे डूबकर होने वाली मृत्यु की घटनायें घटित हो रही हैं। जिनसे आम जनमानस को बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।