सहारनपुर, । जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।read more:https://khabarentertainment.in/a-murder-of-relatives-in-hamirpur-a-brother-sexually-assaults-his-minor-sister-the-accused-has-been-arrested/निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और उनकी सक्रियता, परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता न हो। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने संकल्प लिया है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा।