हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने समाज और मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन के विश्वास और पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए उसे यौन शोषण का शिकार बनाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव बोट, तहसील बंगाणा (जिला ऊना) के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर पहले 17 और 18 फरवरी को और उसके बाद 10 अप्रैल को अपनी हवस का शिकार बनाया।read more:https://worldtrustednews.in/conducted-a-comprehensive-awareness-campaign-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-3/ पीड़िता ने जब बीते वीरवार को अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ। शिकायत मिलते ही हमीरपुर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसकी बहन के घर से दबोच लिया। एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है