नानौता (सहारनपुर)। गंगोह रोड स्थित किसान सेवक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद सहारनपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने की। बैठक में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण के लिए रणनीति तैयार करने के साथ-साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने जे.जे. इंटर कॉलेज, चिलकाना के वरिष्ठ प्रवक्ता बिजेंद्र कुमार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की। जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह एवं परिषद के महामंत्री डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ परिषद के कोषाध्यक्ष एवं तल्हेड़ी बुजुर्ग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने परिषद का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद जनपद के प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षिक समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके समाधान के लिए संयुक्त रणनीति बनाई। बैठक के मेजबान एवं किसान सेवक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश चंद चमोली, बृजवीर सिंह, दीपक गुप्ता, डॉ. अमरदीप पुंडीर, अनिल कुमार, विपिन चंद, नेत्रपाल, श्रीमती सविता, विक्रम, हेम सिंह, दीपक श्रीवाल, धर्मेंद्र कुमार, नरेश कुमार पुंडीर (प्रधान लिपिक) सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।