सहारनपुर। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी महमूद खान ने कहा कि जनपद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि जिला कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार, महंगाई, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी तथा आगामी दिनों में जनपदव्यापी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में डॉ. जफरउल्ला खान, मेराजुल हसन, तौफीक मकरानी, रियाज उल्लाह खान, सत्यम भूरियांन सैनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला महासचिव विजय शर्मा तथा सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जुबैर अली गाड़ा एडवोकेट, कुणाल शांडिल्य, शेखर चैधरी, बिट्टू चैधरी, चैधरी नवाब अली, पवन राणा, रणबीर बंधुखेड़ी, शाजिया नाज, फाजिल अहमद, हरविंदर सिंह राणा, अब्दुल्ला कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।