छोटे-छोटे बच्चे ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली, विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में बच्चे

Share

गंगोह। नामदेव पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे के अवसर पर नर्सरी से कक्षा 3 तक के छोटे छोटे बच्चों ने वेशभूषा में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। रैली में बच्चे पेड़, हरी पत्तियों, पृथ्वी तथा प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में सजे हुए थे। रैली में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, रुचि राजपूत, वरिष्ठ अध्यापक अरविंद शर्मा गुरूजी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे आयोजन उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। रूचि राजपूत ने बच्चों को सरल शब्दों में समझाया कि वन शब्द के पहले जी लगाते ही वह जीवन बन जाता है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/इसका अर्थ है कि यदि पेड़ हैं, तभी हम हैं।ष् वरिष्ठ अध्यापक ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *